कैबिनेट मंत्री एवं रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप को मातृशोक, तेजकुंवरबाई काश्यप का रविवार को निधन
रतलाम- (एमपी की खबर) मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री और रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवरबाई काश्यप का रविवार, 11 अक्टूबर को मुंबई में निधन हो गया। वे 83 वर्ष की थीं और लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।
तेजकुंवरबाई काश्यप का जन्म 17 मार्च 1943 को मध्यप्रदेश के कुक्षी में हुआ था। उनका परिवार धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। उनके पिता चंपालालजी खूंटवाला ने पालिताना तीर्थ में त्रिस्तुतिक जैन समाज की पहली धर्मशाला ‘चंपा निवास’ का निर्माण करवाया था। तेजकुंवरबाई काश्यप के निधन के बाद काश्यप परिवार में शोक व्याप्त है। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे रतलाम के स्टेशन रोड स्थित निवास ‘वीसाजी मेंशन’ से निकाली जाएगी।




