स्वतंत्रता दिवस पर विधायक कार्यालय पर हुआ झंडा वंदन, विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया राष्ट्रीय पर्व

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

स्वतंत्रता दिवस पर विधायक कार्यालय पर हुआ झंडा वंदन, विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया राष्ट्रीय पर्व

ब्यूरो रिपोर्ट एमपी की खबर रतलाम

रतलाम- (sailana) देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को विधायक कार्यालय सैलाना में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण एवं झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कमलेश्वर डोडियार की उपस्थिति में भारत आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं एकजुटता का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक कमलेश्वर डोडियार ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को नमन किया।

विधायक डोडियार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और अनेक वीरों के बलिदान के बाद मिली है। देश की स्वतंत्रता और संविधान की भावना को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, आदिवासी समाज के अधिकारों तथा आमजन के हितों के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर भारत आदिवासी पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।