जावरा में खाद की दुकान पर औचक निरीक्षण,लाइसेंस निलंबित
9/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला कलेक्टर राजेश बाथम के निर्देशन में किसानों को निर्धारित मूल्य पर ही खाद उपलब्ध कराने के लिए निरीक्षणों का सिलसिला जारी है। इस क्रम में जिले के जावरा में उर्वरक निरीक्षक दल ने मैसर्स अनोखीलाल एण्ड संस की फर्म का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मैसर्स अनोखीलाल एण्ड संस के निरीक्षण पर स्टाक सूची/भाव सूची अपूर्ण होना, मासिक प्रगति प्रतिवेदन नियमित न भेजने एवं यूरिया की निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेकर विक्रय किए जाने के फलस्वरुप दुकानदार को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। कारण बताओ सूचना पत्र का संतोषप्रद उत्तर नहीं होने पर प्रथम दृष्टया उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 की धाराओं का स्पश्ट उल्लंघन किया जाना सिद्ध होने पर मैसर्स अनोखीलाल एण्ड संस का उर्वरक लायसेंस आगामी आदेश तक निलंबित किया गया है।




Hey! This is my 1st comment here so I just wanted to give a quick shout out and say I truly enjoy reading your articles. Can you suggest any other blogs/websites/forums that deal with the same subjects? Thank you!