सैलाना में संपन्न अनुभूति कैम्प और सहजागरूकता शिविर
9/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (sailana,mp)- वन मण्डलाधिकारी नरेश कुमार दोहरे के निर्देशन में वनमण्डल रतलाम की रेंज सैलाना अंतर्गत ईको पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा संचालित अनुभूति केम्प एवं सहजागरूकता शिविर का आयोजन गुरुवार को केक्टस ईको गार्डन सैलाना में आयोजित किया गया। जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर विद्यालय सैलाना के 126 छात्राओं ने उत्साह पुर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ ओम उच्चारण के साथ किया गया।
कार्यक्रम में प्रवासी पक्षियों बाघ, तेन्दूओं एवं शाकाहारी जीवों की पर्यावरण में अनिवार्यता एवं महत्वता को जाना। कार्यक्रम के दौरान चित्रलेखा, मौखिक प्रश्नोत्तरी एवं छात्राओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिये कविताएं, संगीत एवं अभिनय प्रस्तुत किये।
जिसके लिये उन्हे पुरूकृत किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मनीष जैन एस.डी.एम. सैलाना, राधा मंहत एस.डी.एम. रतलाम, आर्ची हरीत एस.डी.एम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने विचार व्यक्त किये। रैंजर सीमा सिंह वन परिक्षेत्राधिकारी सैलाना द्वारा अनुभूति में स्कुल छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं सर्वधन में जनसहयोग एवं जागरूकता की अनिवार्यता पर उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन वनरक्षक रमेश पन्नु, लखन सिंह सिसोदिया, ने किया। डिप्टी रेंजर गजराज सिंह डोडिया, रघुवीर सिंह चुण्डावत, सोकसिंह डांगी, तेजपाल शर्मा एवं वनरक्षक राकेश डिण्डोर, पप्पु सिंह देवडा, रवि शर्मा, महेन्द्र सिंह डोडिया, शिप्रपताप सिंह शक्तावत, हरीश मिस्त्री एवं जितेन्द्र जटिया का विशेष योगदान रहा एवं वनपाल नारायण कटारा ने आगंतुओ का आभार व्यक्त किया।








Nice read, I just passed this onto a colleague who was doing a little research on that. And he just bought me lunch because I found it for him smile Therefore let me rephrase that: Thanks for lunch!