दिल्ली में जीत के बाद पीएम मोदी पहुंचे भाजपा पार्टी मुख्यालय पर

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

दिल्ली में जीत के बाद पीएम मोदी पहुंचे भाजपा पार्टी मुख्यालय पर

9/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar नई दिल्ली 

नई दिल्ली (Nai Delhi)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में जीत के बाद भाजपा पार्टी मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर पीएम मोदी ने लोगों का अभिवादन किया। पार्टी के दिग्गज नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को फुलो का हार पहना कर जीत की बधाईयां दी।

पीएम मोदी ने अपने उद्बोधन में कहां की आज दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और सुकून भी है। उत्साह विजय का है, सुकून दिल्ली को आपदा से मुक्त करने का है। दिल्ली के लोगों का ये प्यार, ये विश्वास हम सभी पर एक कर्ज है। दिल्ली की डबल इंजन वाली सरकार दिल्ली का डबल तेजी से विकास करके यह कर्ज चुकाएगी। आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है। आज आडंबर, अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई आपदा की हार हुई है।

27 साल से सत्ता का सूखा खत्म करने में पार्टी रही सफल-

महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत से विजय का सिलसिला जारी रखा। दिल्ली की जीत इसलिए भी ऐतिहासिक है, क्योंकि 27 साल से सत्ता का सूखा खत्म करने में पार्टी सफल रही। मसलन, केजरीवाल ने कहा हम हारे तो मुफ्त- बिजली- पानी मिलना बंद हो जाएगा। तो भाजपा बोली फ्री की योजनाएं चलती रहेगी। केजरीवाल ने कहा हम महिलाओं को 2100 रुपए देंगे, तो भाजपा ने कहा हम 2500 रुपए देंगे। भाजपा ने जरूरतमंद जनता के मन में यह दर हटा दिया कि उसकी सत्ता में आने से सब्सिडी वाली योजनाएं बंद होगी‌, बल्कि यह भी संदेश दिया कि वह कुछ और भी बढ़-चढ़कर देगी, साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर भी बेहतर करेगी। दिल्ली के अंदर और बाहर एक लाख करोड रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट भाजपा ने खूब गिनाएं। दूसरी ओर दस साल की एंटी इन्कमबेंसी से जुझ रही आप के पास पुराने वादों के अलावा कुछ नया नहीं था। चुकीं महिला को पैसा सहित कुछ वादे पिछले चुनाव के अधूरे थे, तो इस बार जनता ने ऐतबार नहीं किया। भाजपा की जीत में एम फैक्टर महिला मध्यम वर्ग और मोदी गारंटी का अहम रोल रहा।

केजरीवाल ने हार को किया स्वीकार-

उधर अरविंद केजरीवाल ने हार को स्वीकार करते हुए कहा कि हम लोगों के जनादेश को बड़ी विनम्रता से स्वीकार करते हैं। मैं भाजपा को इस जीत के लिए बधाई देता हूं। उम्मीद करता हूं कि वे उन सभी वादों को पूरा करेंगे, जिनके लिए लोगों ने उन्हें वोट दिया है। हम न केवल एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे, वरन लोगों के बीच रहेंगे और उनकी सेवा करते रहेंगे।

One thought on “दिल्ली में जीत के बाद पीएम मोदी पहुंचे भाजपा पार्टी मुख्यालय पर”

  1. I am glad for writing to let you know what a terrific discovery our daughter developed browsing your site. She realized a good number of issues, which include what it is like to have an excellent helping character to let many more very easily learn about various multifaceted things. You actually exceeded our own expected results. Thank you for providing the great, trusted, revealing not to mention fun tips about that topic to Sandra.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *