खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
रतलाम- (Ratlam) मध्यप्रदेश में विभिन्न स्थानों पर विक्रय किए जाने वाले जंक फूड, स्ट्रीट फूड एवं फास्ट फूड की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुक्त खाद्य सुरक्षा संदीप यादव के निर्देशानुसार एक माह तक व्यापक स्तर पर निरीक्षण, जाँच, प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। चौपाटी दो बत्ती रतलाम स्थित स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर चौपाटी स्थित प्रतिष्ठानों के संचालकों को खाद्य सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें प्रमुख बिंदु शामिल थे – साफ-सफाई: परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित करना। उचित भंडारण: खाद्य पदार्थों को ढककर रखना एवं जल्दी खराब होने वाले खाद्य पदार्थों को 4 डिग्री से कम तापमान पर संरक्षित करना। सुरक्षित सामग्री का उपयोग: मोनोसोडियम ग्लूटामेट, अजीनोमोटो, खाद्य रंग, फ्लेवर एवं आर्टिफिशियल स्वीटनर का सीमित एवं सुरक्षित उपयोग। कच्चे माल एवं तैयार खाद्य पदार्थों की समय-समय पर जाँच। उपभोक्ता संतुष्टि: ग्राहकों की शिकायतों एवं सुझावों पर त्वरित कार्रवाई। जंक फूड एवं खाद्य एडिटिव्स के अधिक उपयोग के नुकसान।
विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि जंक फूड एवं फास्ट फूड में अत्यधिक फूड एडिटिव्स, आर्टिफिशियल फ्लेवर एवं प्रिज़र्वेटिव्स का अनियंत्रित उपयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इनमें MSG, सिंथेटिक रंग, आर्टिफिशियल स्वीटनर एवं ट्रांस फैट शामिल होते हैं, जो मोटापा एवं हृदय रोग को बढ़ावा देते हैं। पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं और गैस्ट्रिक समस्याएँ पैदा कर सकते हैं। एलर्जी एवं हाइपरएक्टिविटी जैसी समस्याओं का कारण बन सकते हैं, विशेषकर बच्चों में। लंबे समय तक अत्यधिक सेवन से कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
प्रशिक्षण प्रीति मंडोरिया एवं ज्योति बघेल खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दिया गया। उपस्थित सभी खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों ने खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। 9 अप्रैल को श्री देव नारायण दुध डेयरी दो बत्ती रतलाम से गाय के दूध, पनीर के नमूने लिए गए।





Great blog here! Also your website loads up very fast! What host are you using? Can I get your affiliate link to your host? I wish my site loaded up as quickly as yours lol