रतलाम एसपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक की आयोजित
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शुक्रवार को नवीन पुलिस कंट्रोल रूम रतलाम में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की स्थिति, अपराधों की प्रवृत्ति एवं पुलिस की कार्यवाही की गहन समीक्षा की गई।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर, डीएसपी अजाक अजय सारवान, डीएसपी यातायात आनंद स्वरूप सोनी, उप पुलिस अधीक्षक अनिशा जैन, जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा सभी थाना क्षेत्रों में पिछले तीन वर्षों (त्रिवर्षीय) के अपराधों का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। जिन थाना क्षेत्रों में अपराधों की संख्या में वृद्धि पाई गई। वहाँ कारणों की पहचान कर सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया-
▪️गंभीर संपत्ति संबंधी अपराधों, लंबित एवं चिह्नित अपराधों,
▪️आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध की गई कार्यवाही,
▪️अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध की गई कारवाई,
▪️गुम/अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी (ऑपरेशन मुस्कान),
▪️सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण आदि।
बैठक के अंतर्गत आगामी दिनों में की जाने वाली कार्रवाइयों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा सभी सीएसपी/एसडीओपी/थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं टारगेट प्रदान किए गए।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश-
*1.* लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण हेतु विशेष टीमों का गठन किया जाए।
*2.* चोरी के प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
*3.* महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित वैधानिक कार्रवाई करते हुए जागरूकता अभियान चलाया जाए।
*4.*ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम अवयस्क बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए टीम गठित कर अभियान संचालित किया जाए।
*5.* सीएम हेल्पलाइन एवं अन्य शिकायतों का संतोषजनक एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
*6.* लंबित फरार एवं स्थायी वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।
*7.* आदतन अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जाए एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाए।
*8.* सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में जनसंवाद आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करें।
बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अपराधियों पर अंकुश लगाएँ और जनता के साथ संवाद मजबूत करें।





hey there and thank you to your information – I’ve certainly picked up anything new from proper here. I did however expertise several technical points the usage of this website, as I experienced to reload the site a lot of occasions previous to I could get it to load properly. I had been puzzling over if your hosting is OK? Not that I’m complaining, however sluggish loading instances times will often have an effect on your placement in google and could injury your high quality ranking if ads and ***********|advertising|advertising|advertising and *********** with Adwords. Well I am including this RSS to my email and can look out for a lot extra of your respective exciting content. Make sure you update this once more very soon..