कोलपुर में सांसद निधि से बनने वाले सीसी रोड का किया भूमि पूजन
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) सैलाना क्षैत्र के ग्राम पंचायत कोलपुर में सांसद निधि से बनने वाले लाखों रुपए के सीसी रोड का भूमि पूजन किया। गुरुवार को ग्राम पंचायत कोलपुर में जनपद अध्यक्ष कैलाशी रामचन्द्र चारेल ने सांसद निधि से स्वीकृत 3 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि- विधान के साथ संपन्न हुआ।इस निर्माण कार्य से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा गांव की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष कैलाशी रामचन्द्र चारेल, मंडल अध्यक्ष भेरू सिंह निनामा, जनजाति जिला अध्यक्ष शंभूसिंह गणावा, सरपंच लक्ष्मी कांतिलाल दामा, जितेन्द्र मईडा ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण से विकास को गति मिलेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष चारेल ने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता है। सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को बारिश के दिनों में कीचड़ और आवागमन की परेशानी से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी जनहित के कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।




