जापान यात्रा से लौटने पर सीएम डॉ. यादव का मंत्री काश्यप ने किया अभिनंदन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जापान यात्रा से लौटने पर सीएम डॉ. यादव का मंत्री काश्यप ने किया अभिनंदन

5/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- चार दिवसीय जापान यात्रा से लौटने के बाद मंगलवार को मंत्रालय वल्लभ भवन में एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और यात्रा की आशातीत सफलता पर बधाई दी। मुख्यमंत्री की इस यात्रा के उत्साहजनक परिणाम निकलने की संभावना है।

जापानी निवेशकों ने म. प्र. में गारमेंट, ऑटोमोबाइल, आई टी, फार्मा और भोपाल-इंदौर के बीच हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण में निवेश में रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री जापानी निवेशकों को भोपाल में आगामी 24-25 फरवरी को होने जा रही। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सहभागिता का निमंत्रण भी देकर आए हैं। इस अवसर पर मंत्री कुंवर विजय शाह, राव उदय प्रताप सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, प्रमुख सचिव अनुराग जैन भी उपस्थित रहे।

One thought on “जापान यात्रा से लौटने पर सीएम डॉ. यादव का मंत्री काश्यप ने किया अभिनंदन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *