रतलाम जिला कलेक्टर मिशा सिंह ने जनसुनवाई में सुनी समस्याएँ,जनसुनवाई में 92 आवेदन पर हुई सुनवाई

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिला कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा सिंह, जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन एवं एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 92 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में आवेदक तेजुबाई पति स्व. हीरालाल डामर निवासी बीलपांक ने आवदेन दिया कि उसके पति की सांप के कांटने से 12 मई 2025 को मत्यु हो गई। पति द्वारा मकान बनाने के लिए सुप्रीम फायनेंस दो बत्ती शाखा से 300000 का लोन लिया गया था। लोन भरने हेतु दिल्ली से फोन आ रहे हैं। परिवार में कमाने वाला कोई सदस्य नही है। परिवार का पालन पोषणं वह मजदूरी करके कर रही हैं। तेजुबाई द्वारा लोन माफ करवाने हेतु निवेदन किया गया। कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। आवेदक जमुना कल्याणे निवासी सिलावटो का वास हरिजन बस्ती ने आवदेन देते हुए बताया कि हरिजन बस्ती में उसके नाम मकान का पट्टा था जिस पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शासन द्वारा 250000 रूपए की राशि मकान बनाने के लिए आवंटित की गई थी। मकान का निर्माण करते समय मकान का पट्टा गुम होने के कारण नवीनीकरण पट्टे बनाने के लिए 14 जून 2024 को ऑनलाईन आवदेन भी दिया था व पटवारी द्वारा समस्त दस्तावेज जमा करवा दिए थे लेकिन आज दिनांक तक मुझे नवीनीकरण पट्टा प्राप्त नही हुआ। कार्यवाही के लिए नगर निगम कमिश्नर को निर्देशित किया गया।
जनसुनवाई में आवेदक राजेश पिता रामलाल शर्मा निवासी भगतपुरी ने बताया कि आधार कार्ड अपडेट हेतु विधिवत आवेदन लोक सेवा केन्द्र में दिया था जहां से आवेदन की स्लीप भी प्राप्त हुई। हर बार आधार गाईड लाईन्स के अनुसार ही दस्तावेज देने के बाद भी पिछले 7-8 माह से चक्कर लगा रहा हूं किन्तु अभी तक आधार कार्ड नही बना है। जिस कारण मैं शासकीय लाभ व योजनाओं से वंचित हो रहा हूं। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। आवेदक रामलाल पिता बाबुलाल निवासी ग्राम चिकलिया ने आवेदन दिया कि उनकी माता नाथीबाई की जमीन की रजिस्ट्री हो जाने के बाद भी जमीन माता के भाई रामेश्वर एवं जगदीश पिता शोभाराम का नाम दर्ज दिख रहा है। नाम हटवाने हेतु पूर्व में संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया किन्तु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नही की गई। कार्यवाही के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया।





Some genuinely interesting information, well written and broadly speaking user pleasant.