रतलाम के पुलिस परेड ग्राउंड में हुई जनरल परेड का आयोजन
4/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, शुक्रवार को रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन किया गया। परेड कमांडर सूबेदार मोनिका ठाकुर के नेतृत्व में परेड द्वारा पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों में से उत्कृष्ट वेशभूषा एवं अनुशासन प्रदर्शित करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया। उत्कृष्ट टर्न आउट के लिए आर वीरेंद्र डाबी को पुलिस अधीक्षक द्वारा 500 रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। परेड के समापन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को कमांड कराई और अनुशासन का महत्व बताया। जनरल परेड आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, अनुशासित एवं कार्य के प्रति तत्पर बनाए रखना है। जनरल परेड के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्नआउट (वेशभूषा व अनुशासन) की समीक्षा की गई। परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, प्रशिक्षु आई पी एस विक्रम अहिरवार, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी जावरा शक्ति सिंह चौहान, एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल, डीएसपी ट्रैफिक अनिल रॉय, निरीक्षक, सूबेदार, उपनिरीक्षक सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।





I do love the manner in which you have framed this specific difficulty and it really does give me personally a lot of fodder for consideration. Nonetheless, through what precisely I have personally seen, I simply just trust as other feed-back pile on that people today continue to be on point and don’t get started upon a tirade involving the news of the day. Anyway, thank you for this exceptional point and whilst I can not really agree with the idea in totality, I regard the viewpoint.