रतलाम पुलिस का नशा मुक्ति अभियान जारी
3/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस द्वारा नशे मुक्ति जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। निरीक्षक लिलियन मालवीय के नेतृत्व में पुलिस टीम प्र आर धर्मेंद्र जाट, प्र आर मानसिंह चौहान, प्र आर कांता कटारा, प्र आर उमा भालेराव, प्र आर संतोष शर्मा, आर लोकेश जोशी की टीम द्वारा सुभाष नगर चौराहा रतलाम एवं सुभाष नगर अम्बे माता मंदिर के पास दोनों स्थानों पर पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे अवगत करवाया नशा किस प्रकार सामाजिक व पारिवारिक जीवन को तो बर्बाद करता ही है, साथ ही साथ स्वास्थ्य को भी खराब कर मौत का कारण बन जाता है। पुलिस टीम द्वारा सभी को आज से ही नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया एवं समझाइश दी गई। रतलाम पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान जारी रहेगा।





After all, what a great site and informative posts, I will upload inbound link – bookmark this web site? Regards, Reader.