काटजू विधि महाविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, टेबल टेनिस में जिले का चैंपियन बना कॉलेज
जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में काटजू विधि महाविद्यालय की टीम विजेता
सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा रतलाम।
रतलाम. (एमपी की खबर) जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में डॉ. कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में विजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के धैर्य मकवाना (बी.ए. एलएल.बी. तृतीय सेमेस्टर) और रितिक पोरवाल (एलएल.बी. पंचम सेमेस्टर) ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों विद्यार्थियों का चयन अब संभाग स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर डॉ. कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
महाविद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को खेल प्रतिभा और मेहनत का परिणाम बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों के चयन से महाविद्यालय में भी उत्साह का माहौल है।




