सैलाना नगर में 45 लाख की लागत से बस स्टैंड पर बनेंगी 15 नई दुकानें

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर में 45 लाख की लागत से बस स्टैंड पर बनेंगी 15 नई दुकानें

पुरानी जर्जर दुकानों के स्थान पर होगा निर्माण, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने किया भूमिपूजन

सैलाना- (एमपी की खबर) नगर के बस स्टैंड के सुव्यवस्थित विकास एवं विस्तारीकरण की दिशा में नगर परिषद ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। बस स्टैंड परिसर में स्थित जर्जर एवं पुरानी दुकानों को नियमानुसार हटाए जाने के बाद अब उनके स्थान पर करीब 45 लाख रुपए की लागत से 15 नवीन दुकानों का निर्माण किया जाएगा। नवीन दुकानों के निर्माण कार्य का शुभारंभ बुधवार 24 सितंबर 2026 को नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने विधिवत भूमिपूजन कर किया।

नगर परिषद द्वारा बताया गया कि बस स्टैंड के विकास एवं विस्तारीकरण को लेकर वर्ष 2024 में संकल्प पारित किया गया था। इसी के तहत परिसर में वर्षों पुरानी एवं जीर्ण-शीर्ण हो चुकी दुकानों को गत दिनों नियमानुसार ध्वस्त किया गया। अब उसी स्थान पर नई एवं व्यवस्थित दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। भूमिपूजन अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने कहा कि बस स्टैंड का विस्तारीकरण और नवीन दुकानों का निर्माण नगर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नई दुकानों के बनने से बस स्टैंड परिसर अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक होगा। इससे व्यापारियों के साथ ही आम नागरिकों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

उन्होंने बताया कि करीब 45 लाख रुपए की लागत से होने वाला यह निर्माण कार्य नगर परिषद की निधि से कराया जा रहा है। इसके लिए शासन की ओर से अलग से कोई बजट उपलब्ध नहीं कराया गया है। कार्यक्रम में उपाध्‍यक्ष सुनीता पाठक, पार्षदगण जगदीश पाटीदार, चंदा पारगी, कृष्‍णा चंदेल, पुष्‍पा राठौर, मंगलेश कसेरा, एल्‍डरमेन नाथूलाल राठौर, वरदीचन्‍द पाटीदार पार्षद प्रतिनिधि राजेश पाटीदार, रामप्रसाद चंदेल, किसोर कसेरा। कार्यक्रम का संचालन भीमसेन लहरी लेखापाल, स्‍वागत भाषण विजय शर्मा, एवं आभार धीरज सिंह रावत ने व्‍यक्‍त किया गया।