थाना प्रभारी सोनी के नवीन पद ग्रहण पर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने गुलदस्ता किया भेट
रतलाम- (Ratlam) शहर के औद्योगिक क्षेत्र में थाना प्रभारी गायत्री सोनी के नवीन पद ग्रहण करने पर शहर महिला कांग्रेस रतलाम की अध्यक्ष कुसुम चाहर ने अपनी कार्यकारिणी के साथ गुलदस्ता भेट कर उनका स्वागत किया तथा ज्ञापन सौपा गया।
जिसमें बताया गया कि सज्जन मिल के पास स्थित पद्मश्री बीयर बार वाइन शॉप के पास अक्सर खरीददार अपनी गाड़ियां अव्यवस्थित रूप से खड़ी करते हैं। जिससे बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इसके अलावा कुछ व्यक्ति वाइन खरीदकर वहीं गली में पीने लगते हैं और अश्लील हरकतें करते हैं। जब लोग उन्हें टोकते हैं, तो वे गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आते हैं। यह समस्या न केवल यातायात को प्रभावित करती है, बल्कि क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए भी असुविधा का कारण बनती है। इस समस्या का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर रश्मि महोलिया, राधा प्रजापति, हीना शेख, मीना जाट, जायदा शेख, राजश्री जाट, मीनू तोमर इत्यादि महिलाये उपस्थित रही।





Hi, Neat post. There’s a problem with your web site in internet explorer, would check this… IE still is the market leader and a large portion of people will miss your great writing because of this problem.