अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध पुलिस की कारवाई जारी,एक आरोपी को पकड़ा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध पुलिस की कारवाई जारी,एक आरोपी को पकड़ा

21/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के थाना ताल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी पकड़ा है। साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से 37 ग्राम एम डी कीमती 3 लाख 50 हजार रुपए की जप्ती कि है। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ अभियान के अंतर्गत रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देशन मे एवं रतलाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार खाखा व आलोट एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्ग दर्शन मे अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ की कार्यवाही के अंतर्गत सोमवार को मुखबीर की सुचना पर कार्यवाही करते हुए निपानिया लीला दुध तलाई फंटा यात्री प्रतिक्षालय पर नाकाबंदी के दौरान पकडे गये आरोपी सलमान पिता नवाब शाह जाति मुसलमान उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खेडी रोड कालीदास स्कुल के पीछे आलोट के कब्जे से 37 ग्राम एम.डी ड्रस कीमती 3,50,000 रुपए को जप्ती कि जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया व आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 38/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी का पीआर न्यायालय से प्राप्त कर पुछताछ की जा रही है।

One thought on “अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध पुलिस की कारवाई जारी,एक आरोपी को पकड़ा”

  1. Woah! I’m really digging the template/theme of this site. It’s simple, yet effective. A lot of times it’s difficult to get that “perfect balance” between user friendliness and visual appeal. I must say that you’ve done a superb job with this. Additionally, the blog loads super quick for me on Opera. Exceptional Blog!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *