विश्व ध्यान दिवस पर द आर्ट आफ लिविंग व परस्पर संस्था ने किया ध्यान शिविर आयोजित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

विश्व ध्यान दिवस पर द आर्ट आफ लिविंग व परस्पर संस्था ने किया ध्यान शिविर आयोजित

21/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (mp)- विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य मे द आर्ट आफ लिविंग व परस्पर संस्था के संयुक्त तत्वाधान में ध्यान शिविर का आयोजित किया गया। शनिवार को द आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थापक व विश्व गुरू पं. पूज्य रविशंकर की प्रेरणा से व रतलाम शाखा के चन्द्रेश भाग्यवानी ,हरेन्द्र वाघेला के नेतत्व मे परस्पर संस्था द्वारा मेहन्दी कुई बालाजी स्थित श्री मेंहदी की कुई बालाजी न्यास उपाध्यक्ष संजय दलाल ध्यान दिवस ( मेड़ीटेशन ) का आयोजन किया गया। जिसमें ध्यान पद्धति को समझाया गया तथा सर्व प्रथम सूक्ष्म व्यायाम किया गया। तत्पश्चात ध्यान की पद्धति को श्रीश्री रविशंकर द्वारा ऑडियो से समझाया गया। जिसमे संस्था के अभय सुराणा संस्था अध्यक्ष, महेश अग्रवाल, महेश व्यास, मिलन राखेचा, अभय लोढ़ा, चन्दन राठौड, जगदीश सोनी, सुभाष नागोरी, मनीष वोरा, नितेश खिमेसरा, अभीसार हाडा, जीवन जैन, रमेश पोरवाल, राजेश व्यास, दशरथ पोरवाल, अमित डांगी, आशीष राखेचा सहित उपस्थित रहे। सचांलन दिनेश शर्मा व आभार महेश अग्रवाल द्वारा माना गया। जानकारी परस्पर संस्था मिड़ीय़ा प्रभारी आशीष राखेचा व चंदन राठौड़ ने दी।

One thought on “विश्व ध्यान दिवस पर द आर्ट आफ लिविंग व परस्पर संस्था ने किया ध्यान शिविर आयोजित”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *