वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर वृद्ध जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
रतलाम- (Ratlam) अपना घर आश्रम रतलाम पर जिला न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा जिला रतलाम के सहयोग से विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस 21 अगस्त के अवसर पर श्री नीरज पवैया जिला न्यायाधीश /सचिव जिला रतलाम एवं अरुण सिंह ठाकुर व्यवहार न्यायाधीश जिला न्यायालय रतलाम, मंगल परमार व्यवहार न्यायाधीश रतलाम की उपस्थिति में डॉक्टर संध्या बेलसरे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार अपना घर आश्रम रतलाम पर प्रदीप जी वर्मा आश्रम प्रभारी की उपस्थिति में डॉक्टर ऋतु अलावा मेडिकल ऑफिसर द्वारा कुल 56 प्रभुजी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक उपचार एवं परामर्श सेवाएं दी गई।
स्वास्थ्य शिविर में कैलाश वैष्णव, गुलाफ्शा बी,चंदा कटारिया, ममता सोलंकी, संगीता यादव, बीना राठौर, शशिकांत दवे, विनोद गहलोत, रेखा सैन व आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी प्रकार वृद्ध आश्रम विरियाखेड़ी पर सीएमएचओ डॉक्टर संध्या बेलसरे, जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी , और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में डॉ. अभय ओहरी, लैला अंजुम, नंदिनी मोतियानी, मोहन मईडा द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसी प्रकार जिले के लक्कड़ पीठ स्थित वृद्ध आश्रम में डॉ प्रोदीप बिस्वास, सुशीला मईडा, सविता देतवाल, रेणु भूरिया और वंदना गुर्जर सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं सेवाएं प्रदान की गई।





The next time I read a blog, I hope that it doesnt disappoint me as much as this one. I mean, I know it was my choice to read, but I actually thought youd have something interesting to say. All I hear is a bunch of whining about something that you could fix if you werent too busy looking for attention.