जिला आपदा प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का कार्यशाला आयोजित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जिला आपदा प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का कार्यशाला आयोजित

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिला आपदा प्राधिकरण रतलाम द्वारा जिला दंडाधिकारी मिशा सिंह के मार्ग दर्शन में विभिन्न प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक रूप से होने वाली आपदा संबंधी घटनाओं से बचाव हेतु अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा आज 20 जनवरी को होटल समता सागर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

संकट मोचन बल सेफ्टी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट मुंबई, महाराष्ट्र से आए हुए प्रशिक्षक, एसडी फनसालकर इंडियन नेवी, इमरान अहमद इंडियन नेवी, मैनेजर मनीष झा, ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर इच्छांशु वाजपेयी के द्वारा अग्नि बचाव एवं राहत तकनीक की जानकारी कार्यशाला में दी गई। एसडीआरएफ ,होमगार्ड ,सिविल डिफेंस वालंटियर, नगर निगम अग्नि शमन दल के सदस्यों को आगजनी के प्रकार एवं बचाव से संबंधित सभी उपकरणों की हैंडलिंग व तकनीक की जानकारी दी गई।

विभिन्न आपदाओं से राहत एवं बचाव का प्रशिक्षण 20 जनवरी से 2 फरवरी तक दिया जाएगा। जिसमें जिले की विभिन्न तहसीलो एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, जिला डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड आपदा प्रबंधन श्रीमती रोशनी बिलवाल, प्लाटून कमांडर श्रीमती ज्योति बघेल एवं सिविल डिफेंस के 10 जवान एसडीआरएफ के 10 जवान, होमगार्ड विभाग के 6 जवान सिविल डिफेंस के 10 जवान, नगर निगम के 8 कर्मचारी उपस्थित थे।

One thought on “जिला आपदा प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का कार्यशाला आयोजित”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *