हनुमान ताल पर आनंद की अनुभूति कराएगा आनंद उत्सव
20/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन आनंद विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 14 जनवरी से 28 जनवरी 2025 तक समस्त मध्य प्रदेश में आनंद उत्सव मनाया जा रहा है। राज्य स्तरीय इस उत्सव का आयोजन रतलाम जिले में भी सभी विकास खंड स्तर पर किया जा रहा है। नगर निगम रतलाम द्वारा 21 जनवरी को हनुमान ताल पर प्रातः 8:00 बजे से कबड्डी, खो-खो, रस्सा खेंच, चेयर रेस, मटका फोड़, 100 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसी प्रकार रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में तितरी, बडोदिया और कमेड में भी खेलकूद का आयोजन होगा। यह उत्सव लोगों को आनंद की अनुभूति दिलाने के लिए आयोजित किया जाता है। इस आयोजन में वृद्धजन, दिव्यांग, युवा एवं महिलाएं सहभागिता करेंगे। रतलाम जिले में आयोजन को सफल ओर लोकलुभावन बनाने के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। आनंद विभाग की जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री ने बताया कि रतलाम जिले में आनंद उत्सव में कुल 190 में से अब तक 68 कार्यक्रम आनंद विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कर आयोजित किए जा चुके हैं। आनंद उत्सव 28 जनवरी तक जारी रहेगा।





Hi, Neat post. There’s a problem along with your site in internet explorer, would test thisK IE nonetheless is the market chief and a large portion of people will miss your magnificent writing because of this problem.