सैलाना के सीएम शा.मॉडल स्कूल के 12 विद्यार्थियों का जिलास्तरीय ओलंपियाड परीक्षा के लिए हुआ चयन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना के सीएम शा.मॉडल स्कूल के 12 विद्यार्थियों का जिलास्तरीय ओलंपियाड परीक्षा के लिए हुआ चयन

17/jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के सैलाना के सीएम शा. मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई। कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित ओलंपियाड परीक्षा में विद्यालय के माध्यमिक स्तर के कक्षा 6 से 8 तक के 12 विद्यार्थियों का इस परीक्षा में जिलास्तरीय ओलंपियाड परीक्षा के लिए चयन हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने बताया कि ओलंपियाड परीक्षा 6 विषयों हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान विषयों में आयोजित की जाती है। ओलंपियाड परीक्षा में 12 विद्यार्थियों का चयन होना विद्यालय के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों का विषय संबंधी ज्ञान और कौशल का परीक्षण किया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि इस परीक्षा में विद्यालय की छात्रा अर्पिता चौहान ने 4 विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय से चयनित विद्यार्थियों में कक्षा 6 से अर्पिता राजेश चौहान ,नमन कसेरा ,छवि निनामा ,कक्षा 7 के नवीन जाट ,उदित पाटीदार ,चंद्र शेखर ,गुंजन पाटीदार और कक्षा 8 से भूमिका चौबीसा, सलोनी बैरागी, नूपुर सोलंकी, सौम्य राजावत और आदित्य राठौर है। इस अवसर पर सभी चयनित विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार द्वारा अभिनंदन किया गया। विद्यार्थियों की ओलंपियाड परीक्षा की तैयारी में विद्यालय के माध्यमिक शाला के प्रभारी कमलेश पाटीदार,योगेश परमार, सुरेश चंद बानिया और महेश वर्मा की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर विद्यालय के अकादमिक समन्वयक वैभव दुबे, खेल प्रशिक्षक अशोक सिंह गौर सहित सभी शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

One thought on “सैलाना के सीएम शा.मॉडल स्कूल के 12 विद्यार्थियों का जिलास्तरीय ओलंपियाड परीक्षा के लिए हुआ चयन”

  1. I love your blog.. very nice colors & theme. Did you make this website yourself or did you hire someone to do it for you? Plz answer back as I’m looking to design my own blog and would like to find out where u got this from. cheers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *