सैलाना नगर में शुद्ध पेयजल प्रदाय के लिए युद्ध स्तरीय का प्रयास जारी
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam) जिले के सैलाना नगर में शुद्ध पेयजल प्रदाय करने के लिए नगर परिषद दृढ़ संकल्पित हैं। कुछ वार्डों में नवीन पाइप लाइन डालने का कार्य जारी हैं। पुरानी पाईप लाईन से जल प्रदाय के दौरान अगर कहीं लीकेज की सूचना प्राप्त होती हैं, तो परिषद के कर्मचारी तुरंत पहुंच कर लीकेज ठीक करते हैं। जल विभाग का सम्पूर्ण अमला पूरी तरह सचेत हैं। नगरवासियों को शुद्ध जल वितरण हो,इसके लिए युद्ध स्तरीय प्रयास चौबीसों घंटे चलते हैं।
नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला और मुख्य नगर परिषद अधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि निकाय द्वारा बाय-पास टंकी से देवरी मोहल्ले तक नवीन पाईप लाईन बिछाने का कार्य तेज गति से चल रहा हैं। कुछ ही दिनों में ये कार्य पूर्ण हो जाएगा। इससे वार्ड क्रमांक 4,5,6,7,8, और 11,12 के रहवासियों को शुद्ध और पर्याप्त मात्रा में जल वितरण हो सकेगा।
निकाय निधि एव अमृत योजना 2 के तहत भी कार्य जारी-
अध्यक्ष और सीएमओ ने बताया कि नगर के कुछ वार्डों में निकाय निधि एव अमृत योजना 2 के अन्तर्गत भी नवीन पाईप लाईन बिछाने का काम द्रुत गति से चल रहा हैं। आगामी दिनों में व्यवस्था ओर अधिक सुदृढ़ होगी। फिलहाल पुरानी पाईप लाईन से और जरूरत पड़ने पर टैंकरों से जल वितरण किया जा रहा हैं।
साफ सफाई पर पूरा ध्यान-
अध्यक्ष और सीएमओ ने बताया कि पेयजल टंकी की साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता हैं।समय समय ओर टंकी सफाई कराई जाती हैं। पानी में पर्याप्त मात्रा में एलम और ब्लचिंग पावडर डाला जाता हैं। शुद्ध जल वितरण के हर संभव कोशिश नगर परिषद के जल विभाग करता हैं।
लीकेज की ये व्यवस्था-
अध्यक्ष, सीएमओ ने बताया कि जल वितरण के समय जल विभाग के कर्मचारी वितरण क्षेत्र में घूम घूम कर निगाह रखते हैं कि कहीं लीकेज की कोई समस्या तो नहीं। लीकेज की जानकारी प्रकाश में आते ही तत्काल जल प्रभारी को सूचित किया जाता हैं।फिर तुरंत वहां टीम पहुंच कर लीकेज सुधारने का काम करती हैं। तब तक सप्लाई रोक देते गई हैं।





Hey! I’m at work browsing your blog from my new iphone 3gs! Just wanted to say I love reading through your blog and look forward to all your posts! Keep up the great work!