खाद्य विभाग के दल द्वारा विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर नमूने संग्रहित किए गए
12/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मण्डोरिया एवं ज्योति बघेल द्वारा आगामी त्यौहार के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर निरन्तर कार्रवाई की जा रही है। ताकि आमजन को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके।
दल द्वारा 7 मार्च, 11 मार्च तथा 12 मार्च को कार्यवाही करते हुए रतलाम शहर एवं जावरा में स्थित विभिन्न खाद्य संस्थाओं का निरीक्षण किया जिनमें तिरुपति रेस्टोरेंट हुसैन टेकरी जावरा से बेसन, गोलू सोहन हलवावाला हुसैन टेकरी से सोहन हलवा, औद्योगिक थाना जावरा से पोस्तदाना के दो नमूने लिए गए। इसी तरह श्रीराम ट्रेडर्स रतलाम से मल्टीग्रेन आटा का नमूना, कांतिलाल खेमराज एण्ड संस नीमचौक से हल्दी पावडर का नमूना, घासीराम स्वीट्स धानमंडी से मलाई टिकिया एवं सेव के नमूने संग्रहित किए गए। उक्त नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए जहां से रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।





Attractive component to content. I just stumbled upon your blog and in accession capital to say that I get actually enjoyed account your blog posts. Anyway I’ll be subscribing for your feeds and even I success you get entry to consistently quickly.