रतलाम जिला चिकित्सालय में मीडिया प्रतिनिधियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम जिला चिकित्सालय में मीडिया प्रतिनिधियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

10/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- सिविल सर्जन डॉक्टर एम.एस. सागर के निर्देशन में जिला चिकित्सालय में मीडिया प्रतिनिधियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविंद काकानी, सिविल सर्जन डॉ. एम.एस. सागर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति में मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। जिला चिकित्सालय के फीवर क्लीनिक पर आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में रतलाम जिले के लगभग 27 से अधिक मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने अपना ब्लड प्रेशर, डायबिटीज एवं अन्य आवश्यक जांचे कराई। चार मीडिया प्रतिनिधियों की इको जांच भी शिविर में की गई और आवश्यकता अनुसार परामर्श दवाइयां एवं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। स्वास्थ्य परिक्षण सिविल में जिला चिकित्सालय के आरएमओ डॉक्टर अभिषेक अरोरा, अस्पताल मैनेजर डॉक्टर शिवम श्रीवास्तव, डॉ. अंकित जैन मेडिकल स्पेशलिस्ट, डॉक्टर प्रणब मोदी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर दिनेश भूरिया अस्थि रोग विशेषज्ञ, मुकेश शर्मा, जय सिंह सिसोदिया आदि ने चिकित्सा एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर एम एस सागर ने मीडिया प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दी।

One thought on “रतलाम जिला चिकित्सालय में मीडिया प्रतिनिधियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण”

  1. I just couldn’t go away your site before suggesting that I actually loved the standard information a person supply to your guests? Is gonna be back steadily to check out new posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *