प्री-मानसून सीजन की औपचारिक दस्तक से सैलाना में घुली ठंडक, किसानों के चेहरों पर खिली मुस्कान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

प्री-मानसून सीजन की औपचारिक दस्तक से सैलाना में घुली ठंडक, किसानों के चेहरों पर खिली मुस्कान

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय

रतलाम- (sailana) इस वर्ष मानसून सीजन की औपचारिक शुरुआत से पहले ही मई के अंतिम दिनों में प्री-मानसून की पहली दस्तक से सैलाना नगर और आस-पास के क्षेत्रों में ठंडक घुल गई है।

शुक्रवार-शनिवार दरम्यानी रात करीब 12 बजे बाद तेज ठंडी हवाओं के साथ मौसम ने करवट ली और तेज बर्फीली हवाओं का दौर शुरू हो गया था। इसके बाद शनिवार सुबह दरमियान 3 बजे बाद से तेज झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, जोकी सुबह 7 बजे तक बारिश जारी रही।

करीब तीन से चार घंटे तक चली इस तेज बारिश से नगर की सड़कों और गलियों में पानी बहने लगा तथा वातावरण में ठंडक घुल गई। लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। सुबह के समय मौसम सुहावना होने से नागरिकों ने भी राहत की सांस ली।

उधर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवचन्द्र पाटीदार, छोगालाल पाटीदार, जगदीश पाटीदार, किशोर पाटीदार ने बताया की प्री- मानसून सीजन की औपचारिक दस्तक से किसानों के चेहरों पर खुशी छलक उठी है। क्षेत्र के अधिकांश किसानों ने आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए अपने खेतों की जुताई और अन्य आवश्यक तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली हैं। किसान अब अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। ताकि समय पर फसलों की बुआई का काम शुरू की जा सके। अच्छी बारिश होते ही किसान शुभ मुहूर्त में खेतो में बोवनी करेगे। प्री-मानसून की इस पहली बारिश ने न केवल मौसम को खुशनुमा बनाया है, बल्कि जलस्रोतों और कृषि गतिविधियों के लिए भी शुभ संकेत दिए हैं।

कृषि विशेषज्ञो के अनुसार मौसम के अनुमान के अनुसार क्षेत्र में मानसून की सक्रियता 15 से 25 जून के बीच शुरू होने की संभावना है। यदि समय पर अच्छी बारिश होती है, तो किसान अपने खेतों में सोयाबीन, कपास, मक्का, उड़द, मूंग, मुमफली सहित अन्य खरीफ फसलों के बीजों की बुआई का कार्य प्रारंभ कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *