शिवगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता- 3 वर्षों से फरार एनडीपीएस एक्ट का आरोपी पुलिस की गिरफ्तार मे, पुलिस अधीक्षक ने टीम को किया पुरस्कृत

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

शिवगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता- 3 वर्षों से फरार एनडीपीएस एक्ट का आरोपी पुलिस की गिरफ्तार मे, पुलिस अधीक्षक ने टीम को किया पुरस्कृत

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (shivgarh) जिले में विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को फरार एवं वांछित आरोपियों की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना शिवगढ़ पुलिस को एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लगभग 3 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 24.04.2025 को थाना शिवगढ़ पुलिस द्वारा रात्रि गश्त एवं रोड पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम काजलियापाड़ा क्षेत्र के समीप 8 लेन मार्ग पर एक सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक MP-09-CU-6977 लावारिस अवस्था में खड़ी मिली। वाहन की जांच करने पर उसमें काले रंग के कट्टों में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा पाया गया।

मौके की परिस्थितियों, अंधेरा एवं सुरक्षा कारणों को दृष्टिगत रखते हुए वाहन को क्रेन की सहायता से थाना परिसर लाया गया, जहां विधिवत वीडियोग्राफी एवं कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर अवैध मादक पदार्थ से भरी क्रेटा कार जप्त की गई। मामले में थाना शिवगढ़ पर अपराध पंजीबद्ध कर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, साइबर विश्लेषण एवं टॉवर लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई।

साइबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी मोहनलाल भादु की लोकेशन महाराष्ट्र के पुणे शहर में प्राप्त हुई। लगातार पतारसी एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम पुणे पहुंची, जहां आरोपी को एक फर्नीचर प्रतिष्ठान पर कार्य करते हुए चिन्हित किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा टालमटोल किया गया, किन्तु मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया। इसके पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम पुरस्कृत

एनडीपीएस एक्ट के गंभीर प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी एवं लगातार प्रयासों से सफलता प्राप्त करने पर पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक अनिशा जैन, निरीक्षक रणजीतसिंह मकवाना (थाना प्रभारी शिवगढ़), उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रघुवीरसिंह शक्तावत, प्रधान आरक्षक अमित त्यागी, प्रधान आरक्षक दिनेश खीची, आरक्षक मनीष खराड़ी, आरक्षक विजय मंडलोई, आरक्षक रावजी गणवा, आरक्षक रमेश सोलंकी, आरक्षक नितेश नलवाया, सैनिक राकेश पण्या तथा साइबर सेल से प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, आरक्षक विपुल भावसार, मयंक व्यास, तुषार सिसोदिया एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *