जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार से कुचलने के विरोध में सड़क पर उतरा जैन समाज

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जैन साध्वियों को तेज रफ्तार कार से कुचलने के विरोध में सड़क पर उतरा जैन समाज, दोषी पर हत्या का मामला दर्ज कराने

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) प्रदेश के रीवा में जैन साध्वियों को कार से कुचलने की घटना के विरोध में प्रदेश-भर में जैन समाज का गुस्सा फुटा वहीं सैलाना में सकल जैन समाजजनों ने वाहन रैली के रूप मुख्यमंत्री के नाम मंगलवार तहसीलदार कुलभूषण शर्मा को एक ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग करते हुए पदयात्रा करने वाले साधु-संतों को शासन एवं प्रशासन द्वारा पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।

श्री सकल जैन श्री संघ के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन के तहत समस्त जैन समाज श्रावक राजवाड़ा चौक से वाहन रैली के रूप में निकले और पुलिस थाना पहुंचकर वहां उपस्थित तहसीलदार कुलभूषण शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि 20 मई को रीवा में जैन धर्म की 3 साध्वियों को असामाजिक तत्वों द्वारा कथित रूप से कार से जानबूझकर टक्कर मारी गई, इस हादसे में आर्यिका श्रुतमति माताजी और आर्यिका उपशममति माताजी का समाधिमरण हो गया जबकि एक अन्य साध्वी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घटना के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला था जिसे घटना के बाद में जबलपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद जैन समाज ने इसे साजिश बताया है। समाजजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर हत्या सहित कठोर धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की।

पदयात्रा करने वाले संतों की सुरक्षा के लिए बनाई जाए विशेष व्यवस्था-

ज्ञापन के माध्यम से जैन समाज ने मांग की कि देशभर में पदयात्रा करने वाले साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। श्री सुधर्म जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष विजय डोशी, श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक श्रीसंघ के अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता, वर्धमान स्थानकवासी श्रावक संघ के अध्यक्ष राजेश सियार, श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष मनीष ग्वालियरी आदि सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन एवं आभार प्रदर्शन सौरभ रांका ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *