आरोह ग्रीष्मकालीन शिविर में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ, शिविर में प्रतिभागियों को खेल सामग्री की वितरित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

आरोह ग्रीष्मकालीन शिविर में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ, शिविर में प्रतिभागियों को खेल सामग्री की वितरित

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित आरोह ग्रीष्मकालीन शिविर के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

सोमवार को नगर के संदीपनी हायर सेकंडरी स्कूल खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील निनामा उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर बना देता है। नशे की लत से युवा पीढ़ी का भविष्य प्रभावित होता है, इसलिए युवाओं को इससे दूर रहकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने युवाओं से खेल, शिक्षा एवं अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है। यदि युवा सही दिशा में आगे बढ़ें तो समाज और राष्ट्र दोनों का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित करने का भी सशक्त माध्यम है। इसी दौरान मुख्य अतिथि द्वारा शिविर में भाग ले रहे प्रतिभागियों को खेल सामग्री वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

युवाओं ने भी नशा मुक्ति की शपथ लेते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सैलाना ग्रामीण युवा समन्वयक प्रीति चरपोटा, खेल प्रशिक्षक आनंद मईडा, बालचंद, सुनील, पवन, शुभम, संतोष, नरेन्द्र, अक्षय सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *