आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनंतिम सूची जारी

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अनंतिम सूची जारी

आगामी 07 दिवस के भीतर ऑनलाईन चयन पोर्टल से कर सकते हैं आपत्ति दर्ज

रतलाम- (एमपी की खबर) महिला एवं बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी दीपा चौधरी ने बताया कि परियोजना सैलाना अंतर्गत आंगनवाडी कार्यकर्ता के 5 पद एवं सहायिकाओं के 22 पदों के विरूद्ध हुए आवेदनों की अनंतिम पदक्रम सूची ऑनलाइन पोर्टल पर जारी की जा चुकी है।

चयन सूची के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति प्रतीत होती हो तो अनंतिम चयन सूची जारी होने से 7 दिवस के अंदर एमपी ऑनलाईन चयन पोर्टल से आवेदनकर्ता के आवेदन क्रमांक का उपयोग कर ओटीपी के माध्यम से आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। आपत्ति आवेदनकर्ता के द्वारा ही ऑनलाईन निर्धारित समयावधि में दर्ज की जा सकेगी। साथ ही आपत्ति ऑफलाईन मान्य नही होगी। अनंतिम सूचि जारी दिनांक से 7 दिवस के भीतर ऑनलाईन आपत्ति जिन पदों पर प्राप्त नही होती है तो उनकी अंतिम सूची जारी कर नियुक्ति की कार्यवाही की जाएगी।