सैलाना महाविद्यालय में ELC क्लब द्वारा निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना महाविद्यालय में ELC क्लब द्वारा निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 

रतलाम. (एमपी की खबर) शासकीय महाविद्यालय सैलाना में इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब के तत्वाधान में युवाओं का जुड़ाव,चुनावी जागरूकता और लोकतांत्रिक भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करने हेतु निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर.पी पाटीदार ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताते हुए अपना मतदाता परिचय-पत्र बनवाने एवं मतदान हेतु प्रोत्साहित किया।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान किरण कुंवर, द्वितीय स्थान आयुषी कटारा एवं तृतीय स्थान राधिका व्यास ने प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पायल प्रजापत, द्वितीय स्थान तिक्षा आठे एवं तृतीय स्थान भावना पाटीदार ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन ईएलसी क्लब प्रभारी प्रो. भूपेंद्र मंडलोई ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो भरत नागर, प्रो चेतन जयंत, डॉ मंजुला मंडलोई ने सहयोग प्रदान किया।