पेयजल समस्या के समाधान की ओर कदम, झोसला में नए हैंडपंप निर्माण का शुभारंभ
Mpkikhabar ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय
रतलाम- (sailana) क्षेत्र में पेयजल की समस्या को देखते हुए शनिवार को जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत झोसला के ग्राम इंदावलखुर्द में नए हैंडपंप निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
यह निर्माण कार्य ग्रामीणों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। क्षेत्र में लंबे समय से बनी हुई पानी की समस्या के समाधान के लिए इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। नए हैंडपंप के शुरू होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी तथा उनकी दैनिक जल आवश्यकताओं की पूर्ति सुगमता से हो सकेगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच राकेश (कालू) डामोर एवं जिला पंचायत सदस्य चंदू मईडा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है।





The slots here are incredibly addictive and the jackpots are legit. I’ve tried many sites but this one stands out. Try idponislot today.