सैलाना व बडावदा निकायों में जल/स्वच्छता एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए हुआ संध्याकालीन शिविरों का आयोजन
समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिला कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले के 2 नगर परिषदों सैलाना एवं बड़ावदा में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सायं 6 बजे से संध्याकालीन वार्ड वार शिविरों का आयोजन किया गया।
जिसमें जल से संबंधित कुल 5 शिकायतें प्राप्त हुई। सफाई से संबंधित 4 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 2 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया तथा समग्र आईडी, लाडली बहना योजना एवं पेंशन से संबंधित 6 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 2 शिकायत का त्वरित निराकरण किया गया।




