उदय विहार कॉलोनी में 32 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, विधायक कमलेश्वर डोडियार सहित जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

उदय विहार कॉलोनी में 32 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड, विधायक कमलेश्वर डोडियार सहित जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (sailana) सैलाना नगर परिषद द्वारा नगर के नाला रोड स्थित उदय विहार कॉलोनी में लगभग 32 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य कराया जाएगा। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके बाद अब नगर परिषद ने निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्य प्रारंभ कराया है।

निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर विधायक कमलेश्वर डोडियार, पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत, नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला तथा वार्ड पार्षद हेमलता विशाल धभाई ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इस दौरान क्षेत्र के नागरिक एवं गणमान्यजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, पानी और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सीसी रोड बनने से उदय विहार कॉलोनी के रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बारिश के दिनों में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।

पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने कहा कि नगर के विकास कार्य लगातार जारी हैं और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने बताया कि नगर परिषद द्वारा विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की श्रृंखला चलाई जा रही है, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

वार्ड पार्षद हेमलता विशाल धभाई ने क्षेत्रवासियों की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों एवं नगर परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से कॉलोनी के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *