धामनोद की बेटी उप निरीक्षक (अ) पूनम शर्मा ने राष्ट्रीय पुलिस योगासन स्पर्धा में जीता कांस्य, बढ़ाया मध्य प्रदेश का मान
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय
रतलाम- (sailana) धामनोद नगर की बेटी एवं मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ उप निरीक्षक (अ) पूनम शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। हरियाणा के करनाल स्थित मधुबन पुलिस अकादमी में 23 से 27 मई 2026 तक आयोजित तृतीय अखिल भारतीय पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2026-27 के अंतर्गत हुई योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में उन्होंने सीनियर वर्ग (सी) की ट्रेडिशनल योगासन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर मध्य प्रदेश पुलिस का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
देशभर की विभिन्न राज्य पुलिस इकाइयों एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों के खिलाड़ियों के बीच आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पूनम शर्मा ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट योग कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद उन्होंने धैर्य, आत्मविश्वास और अनुशासित अभ्यास के बल पर पदक हासिल कर यह साबित किया कि समर्पण और निरंतर प्रयास से राष्ट्रीय मंच पर भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।
धामनोद जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उनकी इस सफलता से न केवल मध्य प्रदेश पुलिस परिवार गौरवान्वित हुआ है, बल्कि धामनोद, सैलाना और पूरे रतलाम जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पूनम शर्मा ने अपनी मेहनत से युवाओं, विशेष रूप से बेटियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
योगासन खेल में उनकी उपलब्धि यह दर्शाती है कि खेलों के प्रति समर्पण, अनुशासन और नियमित अभ्यास किसी भी खिलाड़ी को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। महिला खिलाड़ियों के लिए पूनम शर्मा की सफलता प्रेरणा का स्रोत बन गई है, जो उन्हें खेलों में आगे बढ़ने और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मध्य प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उप निरीक्षक (अ) पूनम शर्मा को बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।





I’ve been playing here for a month now and it is consistently reliable. The odds are quite fair compared to others. idlotusdewa is a solid choice.
Absolutely loving the current promotions. The site runs perfectly on my phone and the community is great. Check out phkingjililogin