तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने स्थानीय रहवासी को मारी जोरदार टक्कर,बाल-बाल बचा रहवासी
3/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
सैलाना में बै-लगाम मोटर साइकिल चालको की गति पर नहीं नियंत्रण, प्रशासन की उदासीनता से जनता में आक्रोश,नगरवासियों और पत्रकारों ने कई बार पुलिस प्रशासन से मौखिक व लिखित में मांग की है लेकिन इन दो पहिया वाहनो की गति पर नियंत्रण नही लगाया जा सका। नगर के नागरिकों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार कर रही है।
रतलाम (sailana,mp)- इन दिनो जिले के सैलाना नगर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। बै- लगाम मोटर साइकिल चालक अपने वाहनो को फराटे मार, कट मारकर रोड पर तेज गति से चलाते नजर आ रहे हैं। इन वाहन चालकों पर प्रशासन ने अभी तक कोई भी अंकुश नहीं लगाया है। जिससे आम लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। क्या पुलिस प्रशासन इन बै-लगाम वाहन चालकों पर कोई ठोस चालानी कार्रवाई करेगी या फिर ऐसे ही आग बंद करके तमाशा दिखती रहेगी। आज कुछ एक ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है। बतादें की सैलाना नगर के मुख्य मार्गो में इन दिनों तेज बाइकर्स की आवाजाही से आमजन त्रस्त होता नजर आ रहा है। वही पुलिस प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी अभी तक इन पर कोई भी ठोस चालानी कार्रवाई तक नही कर पाए हैं। जिससे इन तेज रफ्तार वाले बाइक से दुर्घटनाग्रस्त होकर आमजन घायल हो रहे है। हाल ही में शुक्रवार की सुबह करिबन 8:30 बजे एक अज्ञात मोटर साइकिल सवार ने अपनी दुकान खोलने जा रहे। व्यापारी विजय पिता विमल कुमार जैन को टक्कर मार दी। मोटर साइकिल ने अपनी मोटर साइकिल को इतनी तेज गति से चलाते दिखे की दुर्घटना का शिकार हुए जैन 2 से 3 फीट दुर जा गिरे। वही दुर्घटना सैलाना के मुख्य बाजार क्षेत्र में हुई है। जहां अक्सर तेज गति वाले बाइक सवारों की आवाजाही बनी रहती है। टक्कर के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और घायल विजय जैन को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया। सैलाना एसडीएम मनीष जैन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए। सैलाना थाना प्रभारी को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। अब देखा जाएगा की सैलाना थाना प्रभारी द्वारा इन बै-लगाम वाहन चालकों पर क्या उचित चालानी कार्रवाई करते है। ओर क्या चालानी कार्रवाई के बाद बै-लगाम मोटर साइकिल चालको को सबक मिलेगा।
नगर में लगे सीसीटीवी कैमरो की नियमित करें जांच-
सैलाना थाने में स्थापित सीसीटीवी कैमरों का उपयोग तेज गति वाले वाहनों की पहचान के लिए नहीं किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा यदि इन कैमरों की नियमित जांच की जाए और तेज गति वाले बाइक सवारों पर सख्त कार्रवाई हो व दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सकता है।
शांति समिति की बैठक तक ही सीमित रहते है आदेश-
सैलाना की शांति समिति की बैठक में इस मुद्दे को हमेशा से प्रमुखता से उठाया गया है। लेकिन शांति समिति की बैठक तक ही यह आदेश सीमित रहते हैं। धरातल पर इन आदेशों का शक्ति से पालन तक नहीं करवाया जाता है।
स्थिति नहीं सुधरी तो करेंगे आंदोलन-
नगर के नागरिकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा की स्थिति ऐसी ही बनी रही तो आगामी दिनों में बडा आंदोलन किया जाएगा। जिसकी जवाबदारी प्रशासन की रहेगी।




