इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी हुई कांग्रेस, तो लोकसभा में मोदी को टेकना पड़ा संविधान के आगे मत्था -राहुल गांधी

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

इंडिया गठबंधन के सामने मोदी को संविधान के सामने सिर झुकाना पड़ा”

28/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar इंदौर

महू से अंकित राठौड़

इंदौर (Mhow,MP)- जय बापू जय भीम जय संविधान कार्यक्रम के तहत दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर राहुल गांधी संविधान सभा को सम्बोधित करने पहुंचे।

इसी दौरान उन्होंने कहा संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है,बल्कि हिंदुस्तान की हजारों साल पुरानी सोच है। इसमें आंबेडकर जी, महात्मा गांधी जी, भगवान बुद्ध, फले जी जैसे महापुरुषों की सोच और आवाज है। राहुल गांधी ने आगे कहा कुछ समय पूर्व आर एस एस नेता मोहन भागवत ने कहा था हिंदुस्तान को 15 अगस्त 1947 में आजादी नहीं मिली, वो झूठी आजादी थी। सच्ची आजादी मोदी के आने के बाद मिली। ये सीधा संविधान पर आक्रमण है। राहुल ने आगे कहा भाजपा ने लोकसभा से पहले संविधान को रद्द् करने की कोशिष की, इन्होंने कहा 400 पार हमारी सीटे आएंगी और जब सीटे आएंगी तो हम संविधान को खतम कर देंगे, बदल देंगे। उनके सामने इंडिया गठबंधन और Congress Party खड़ी हुई तो लोकसभा में 400 पार छोड़ो, लोकसभा में Naredra Modi जी को संविधान के आगे मत्था टेकना पड़ा था।

लगभग 31 मीनट के सम्बोधन में राहुल गांधी ने कहां जैसे ही देश में कांगेस पार्टी की सरकार आएगी हम जातिगत जन गढ़ना शुरू कराएंगे। फिर चाहे सरकार मध्यप्रदेश में आए दिल्ली में आए या अन्य किसी स्टेट में। तेलांगना में क्रांतिकारी तरीके से हमने जातिगत जनगढ़ना की है इससे सामाजिक भागीदारी का पता चलता है। इसके अलावा राहुल ने संविधान, शोषित, पिडितो, दलित, आदिवासी और पिछड़ा सहित महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी, किसान, और स्टूडेंट वर्ग को सम्बोधित किया। सम्बोधन के अंत में राहुल ने कहां नफरत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है।

बेरोजागरी से झूझ रहा हिंदुस्तान –

राहुल गांधी ने कहां जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया। उस दिन हिंदुस्तान के गरीबों, दलितो, आदिवासियों और पिछड़ो के लिए देश में कुछ नहीं बचेगा। लक्ष्य इनका यहीं है। आप देखिए दो तीन अरब पतियों को सारे कोट्रेक्स दिये जाते है। अड़ाणी, अंबानी जैसे लोगो पर हिंदुस्तान का सारा धन लुटाया जा रहा है। इस संविधान में कहां लिखा है कि हिंदुस्तान का धन अडाणी के हवाले कर देना चाहिए। संविधान में लिखा है हिंदुस्तान के सारे नागरिक एक समान है। संविधान में लिखा है हर हिंदुस्तानी को सपना देखने का, भविष्य बनाने का मौका होना चाहिए। 50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज हिंदुस्तान में है। राहुल गांधी ने आगे कहाए यह नोटबंदी जो इन्होंने की, जो जीएसटी लागू की है वो हिन्दुस्तान के गरीब लोगों को खत्म करने के औजार है। जीएसटी हिन्दुस्तान के गरीब लोग देते हैं। साथ ही राहुल गांधी ने दावा किया कि पीएम मोदी ने 16 लाख करोड़ रुपये अरबपतियों का कर्जा माफ किया है।

बेरोजगारी, दलित और आदिवासी पर बोले राहुल-

राहुल गांधी ने कहा इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल का दम कम होता है, लेकिन भारत में पेट्रोल का दाम बढ़ता जाता है। राहुल बोले याद रखिए आजादी और संविधान से पहले इस देश में गरीबो, दलितो, पिछड़ो के कोई अधिकार नहीं होते थे। अधिकार सिर्फ राजा महाराजा के थे। बदलाव आजादी के बाद आया। आपको जमीन दी गई, जमीन का हक दिया गया, मौलिक अधिकार दिये गए। भाजपा और आर एस एस चाहता है आजादी से पहले जो था जहां गरीबो के कोई अधिकार नहीं थे। अड़ाणी अंबानी जैसे लोगों के अधिकार थे ये वैसा हिंदुस्तान चाहते है। राहुल गांधी ने कहा आदिवासी राष्ट्रपति है। इसलिए उनको मंदिर में जाने नहीं दिया। राम मंदिर कार्यक्रम में किसी दलित पिछड़े को देखा क्या। राष्ट्रपति को संसद उद्घाटन में भी नहीं आने दिया गया। गरीब जनरल कास्ट और दलितों पिछड़ों के हाथ में क्या आ रहा है। 90 फीसदी आबादी का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा देश का बजट 90 अफसर बनाते हैं। उनमें से दलित, पिछड़ा, गरीब जनरल कास्ट, आदिवासी कितने है मैंने सोचा पता लगाते हैं। इनमें से 3 पिछड़े हैं। कहते हैं उनको की चुप बैठो वरना तुम्हारी एसीआर बिगाड़ देंगे। क्या ये अन्याय नहीं है।

बीजेपी को सबक सिखाना है तो एक जुट हो जाओ-

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा अगर संविधान को बचाना है तो आप लोग को आंबेडकर बनना होगा। बीजेपी की सरकार हिल जाएगी। खड़गे ने कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती क्या, आपके पेट को खाना मिलता क्या। उन्होंने कहा कि मैं किसी के आस्था के ऊपर ठेस नहीं लगाना चाहता हूं। किसी को दुख हुआ है तो मैं माफी चाहता हूं। बच्चा जब भूखा मर रहा है, उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। लेकिन करोड़ों रुपए खर्च कर ये लोग डुबकी मार रहे हैं। टीवी में जब तक अच्छा नहीं दिखता है, तब तक ये लोग डुबकी मारते हैं। आज मोदी, शाह, और RSS के लोग हमें गालिया देते फिरते है। लेकिन आजादी की लड़ाई में इन्होंने कुछ नहीं किया। इन लोगों को सबक सिखाना है तो एकजुट हो जाओ। लगभग 28 मिनट के संबोधन में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने संविधान और वर्तमान राजनीति पर अपनी बात रखी।

मध्यप्रदेश में शुरू होगी जातिगत जनगढ़ना-

सभा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा अमित शाह ने संसद के अंदर बाबा साहेब का अपमान किया। राहुल गांधी एक ऐसे महानायक है। जिन्होंने इस देश में 4 हजार कि.मी. की यात्रा तय कर करोड़ो लोगों में प्रेम और सद्भाव का अलख जगाया। संविधान की रक्षा के लिए महानायक गांधी पूरे देश में पदयात्रा पर निकले। राहुल गांधी ने समाजिक सुधार के लिए जातिगत जनगढ़ना की बात की है। जातिगत जनगढ़ना आर्थिक सर्वे और गरीब की पहचान है। देश के खजाने का अधिकार गरीब को मिले इसकी लड़ाई राहुल गांधी लड़ रहे है। पटवारी ने मंच से राहुल गांधी को बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी ने निर्णय और संकल्प लिया है कि कांग्रेस पार्टी घर-घर जाकर अपने स्तर पर जातिगत जनगढ़ना शुरू करेगी। और देश में एक नया उदाहरण पेश करेगी। यह कार्य 1 साल में होगा।

दिग्विजय बोले क्या सभा बिगाड़ने आए हो तुम लोग-

सभा के दौरान युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु सभा को सम्बोधित करने पहुंचे तो एनएसयूआई के कार्यकर्ता ने शोरगुल के साथ ही एनएसयुआई ध्वजो को लहराना शुरू कर दिया। इस पर दिग्विजय सिंह भड़क उठे और माइक संभालते हुए कड़क लहजे में बोले, झंडे निचे कोरो, आपके एनएसयुआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बात नहीं मानी। झंडे निचे करो। ये क्या तरीका है आप लोगों का। क्या सभा बिगाड़ने आए हो। हो कोन सी पार्टी में तुम।

देशभर से जुटे कांग्रेस नेता-

दोपहर 1 बजे से एबी रोड़ स्थित वेटनरी कॉलेज मैदान पर शुरू हुई जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा समापन सभा में देशभर से कांग्रेस के प्रदेश एवं जिलाध्यक्ष सहित तेलांगाना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी एवं हिमाचल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु सहित मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी नेता मौजदू थे। यहां दो मंचो पर देशभर के प्रमुख कांग्रेस नेताओं को स्थान दिया गया।

बाबा साहेब को नमन किया-

सभा के बाद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे बाय रोड़ महू के काली पलटन रोड़ स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर स्माकर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जीतू पटवारी प्रमुख नेता मौजूद थे। बतादे कि राहुल गांधी का यह चौथी बार महू आगमन था। और जब भी वें महू आए बाबा साहेब आंबेडकर को माल्यार्पण करने जन्मस्थली जरूर पहुंचे।

झलकियां –

– सुबह 9 बजे से मध्यप्रदेश सहित दूसरे राज्यों से बसों में सवार होकर कार्यकर्ताओं सभा स्थल पर पहुंचा शुरू हो गए थे।

– सभा स्थल पर दो मंच थे। जिनमें प्रमुख मंच से सभा संबोधित हुआ। दूसरे मंच पर देशभर के प्रदेश एवं जिला अध्यक्षों को स्थान दिया गया।

– सभा स्थल पर सेवादल के कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को संभालते हुए दिखे।

– 2 लाख लोगां के जमावड़े का दावा किया गया था लेकिन संख्या इससे काफी कम थी।

– सभा में पत्रकारों के लिए जो स्थान सुनिश्चित किया गया था उस नेताओं ने कब्जा कर लिया था। तीन घंटे पत्रकारों ने खड़े रहकर कवरेज किया।

– एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं द्वारा झंडे लहरा कर किया जा रहा था। शौरगुल, ऐसे में दिग्विजय ने मंच से कहा तुम यहां सभा बिगाड़ने आए है तो कोन सी पार्टी के कार्यकर्ता हो।

– राहुल गांधी जब मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे तब भूतपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मोबाइल चलाने में मश्गुल नज़र आए।

– राहुल गांधी को सुनने के बाद सभा स्थल से लोग लोटना शुरू हो गए। खेरगे पूरी बात रखते तब तक 20 प्रतिशत लोग सभा स्थल छोड़ चुके थे।

– सभा मंच पर राहुल गांधी को कई नेताओं ने स्मृति चिन्हि भेंट किये। इस दौरान राहुल ने बाबा साहेब की प्रतिमा को बैठे बैठे ही लिया।

– सभा मंच पर राहुल गांधी को स्थानीय नेता विजेन्द्र सिंह चौहान भगवान की प्रतिमा भेंट पहुंचे। इसी दौरान वें गलत दिशा से पहुंचकर मल्लिकार्जुन के सामने खड़े हो गए। जिस पर राहुल ने लाइन से आने को कहा। बाद जब दौबारा से वें मंच पर पहुंचे तो राहुल ने सहजता के साथ भगवान खाटू श्याम की स्वीकार की।

– सभा के दौरान मंच पर एक भी स्थानीय नेताओं को स्थान नहीं मिला। वें मंच पर पहुंचने के लिए हाथ पैर मारते रहे।

– सभा स्थल पर लोग गर्मी से हलकान नजर आए। हवा के लिए किसी भी प्रकार के उपकरण की कोई व्यवस्था नहीं थी।

– दोपहर करीब 3 बजे राहुल के भीम जन्मस्थली बाय रोड़ पहुंचने लिए प्रशासन ने प्रमुख मार्ग बंद दिया गया। ऐसे में घंटो तक मार्ग अवरूद्ध रहा।

स्मारक से –

– राहुल गांधी के स्मारक पहुंचते ही जय भीम के नारों से जन्मस्थली गूंज उठी।

– जन्म स्थली में प्रवेश करते समय राहुल गांधी को लगी हल्की ठोकर।

– राहुल ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण की जगह दी पुष्प किये अर्पित।

– राहुल ने स्मारक समिति के साफे का सम्मान कर लोटाया।

– राहुल के स्वागत के लिए लाए गए एकता तो पहने के लिए पहले तो राहुल ने मना किया। बाद तुरंत उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य के साथ एकता हार को पहना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *