रतलाम में महाराष्ट्र समाज सभागृह में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का होगा आयोजन
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा
रतलाम- (Ratlam) कला मंच द्वारा डॉ. जयकुमार जलज की स्मृति में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता “ज्ञानश्री” का पुरस्कार वितरण समारोह 1 फरवरी रविवार को स्टेशन रोड स्थित श्री महाराष्ट्र समाज सभागृह में दोपहर 3:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार होंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता रतलाम महापौर प्रह्लाद पटेल करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सुभाष जैन, अनिल झालानी एवं प्रेमलता दवे उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर जूनियर, सीनियर एवं ओपन ग्रुप के लगभग 40 प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही तीनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को “ज्ञानश्री सम्मान” प्रदान किया जाएगा एवं नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 10 लकी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि रतलाम कला मंच द्वारा यह सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पिछले 35 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। इस वर्ष प्रतियोगिता में लगभग 850 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गीत- संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी जाएंगी।
संस्था अध्यक्ष राजेन्द्र चतुर्वेदी, परामर्शदाता डॉ. सुलोचना शर्मा, डॉ. गोपाल मज़ावदिया, पदाधिकारी अजय चौहान, किरण उपाध्याय, शरद चतुर्वेदी, नीलिमा छबि सिंह, महेश ओझा, सिमरनजीत कौर, अरुण शर्मा, शीतल पांचाल, विवेक शर्मा, दीपिका सोढा, सुनील शर्मा, खुशबू सोढा सहित अन्य सदस्यों ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए आमजन से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।




