रतलाम पुलिस ने दो पहिया वाहनो की जब्त कर तेज आवाज निकालने वाले साइलेंसर किए गए नष्ट

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस ने दो पहिया वाहनो की जब्त कर तेज आवाज निकालने वाले साइलेंसर किए गए नष्ट

साइलेंसर नष्ट किए

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) अमानक एवं मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर रतलाम पुलिस की कार्यवाही करते हुए पुलिस ने लगभग 100 से अधिक दो पहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई कर दो पहिया वाहनो की जब्त कर साइलेंसरों को नष्ट किए।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में रतलाम पुलिस द्वारा शहर में ध्वनि प्रदूषण एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अमानक एवं पटाखेदार साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 100 से अधिक वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए लगभग 28,000 का समन शुल्क वसूला गया। साथ ही पुलिस द्वारा 100 अमानक मोडिफाइड पटाखे की आवाज निकलने वाले वाहनों के साइलेंसर एवं 25 तेज आवाज वाले एनाउंसर माइक/चोगा जब्त किए गए।

रविवार को जब्त साइलेंसर एवं माइक उपकरणों को विधिवत प्रक्रिया के तहत रोलर चलाकर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा एवं ध्वनि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए की गई है। इस अभियान में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) आनंद स्वरूप सोनी, थाना प्रभारी यातायात रतलाम राजशेखर वर्मा, सूबेदार अनोखीलाल परमार, यातायात प्रभारी जावरा मोनिका सिंह चौहान, सहायक उप निरीक्षक सर्वेश द्विवेदी, प्रधान आरक्षक धीरेंद्र दीक्षित, प्रधान आरक्षक नरेंद्र चौरे, आरक्षक भगत सिंह, एवं सैनिक विजय गोमे की सराहनीय भूमिका रही।

रतलाम पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि अमानक साइलेंसर एवं तेज आवाज वाले उपकरणों का उपयोग न करें, यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित तथा शांतिपूर्ण यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *