दीवार लेखन के माध्यम से दिया जल बचाओ का संदेश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

दीवार लेखन के माध्यम से दिया जल बचाओ का संदेश

रतलाम- (Ratlam) जल संरक्षण को लेकर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्थाओं द्वारा चलाया जा रहा जन-जागरूकता अभियान अब जन-आंदोलन का रूप लेता नजर आ रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा गांव-गांव में दीवार लेखन, संगोष्ठियां एवं स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का महत्व समझाया जा रहा है।

जल प्रहरी एवं गंगाअवतरण अभियान के संयोजक जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर ( राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त ) के मार्ग दर्शन में यह अभियान निरंतर गतिशील है। विकासखंड समन्वयक शिवशंकर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिपलौदा विकासखंड की नवांकुर संस्थाएं जल संरक्षण को लेकर समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं। इसी कड़ी में ग्राम बड़ायला माताजी में नवांकुर संस्था शेरपुर ग्राम उत्थान समिति द्वारा प्रभावशाली दीवार लेखन किया गया। सेक्टर परामर्शदाता जगदीश बैरागी द्वारा बताया गया कि जल संकट एक गंभीर समस्या है, यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में स्थिति और भयावह हो सकती है।

सेक्टर समन्वयक गणपत जाधव ने कहा कि अभियान के माध्यम से हमारा लक्ष्य है कि हर गांव जल संरक्षण में आत्मनिर्भर बने इस के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जल संगोष्ठियों का आयोजन, जल स्रोतों की सफाई एवं नदी-तालाबों की स्वच्छता जैसे कार्य किए जा रहे हैं। जिसमें ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी निरन्तर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *