सैलाना मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
9/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जिले के सैलाना नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड मेंन रोड स्थित पंडित दीनदयाल परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर जोरदार आतिशबाजी की और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर जश्न मनाया और मोदी मोदी के नारे लगाए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, जनपद अध्यक्ष कैलाश चारेल, मंडल महामंत्री अंबिका पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र जायसवाल, पार्षद प्रतिनिधि किशोर कसेरा, ललित कसेरा, नाथूलाल राठौर, गोपाल जाट, रवि कसेरा, दिनेश आसरा, महेन्द्र जाट, नंदलाल पडियार, राकेश पाटीदार, दिनेश कसेरा, हरिश कसेरा, विशाल पडियार, सुनील राठौर, लखन चंदेल, हिम्मत पाटीदार, गोपाल पाटीदार, वैभव पाटीदार, सागर कुमावत सहीत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




