प्रयागराज महाकुंभ में एमपी व राजस्थान के दोनो सीएम ने लगाई डुबकी
9/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar प्रयागराज
प्रयागराज (Prayagraj)- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचे। दोनों सीएम ने महाकुंभ में सौजन्य भेंट की।
शनिवार को मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने प्रयागराज में पहुचकर परिवार के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाई। उसके साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उपस्थित थे। दोनों सीएम ने स्नान के बाद महाकुंभ में क्षेत्र का भ्रमण किया। वही महाकुंभ में साधु-संतों से भेंट की।





