गांव में सड़क नहीं होने से विद्यार्थीयों व ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पर दिया धरना

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

गांव में सड़क नहीं होने से विद्यार्थीयों व ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पर दिया धरना

मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे, विद्यार्थी व ग्रामीण

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, कृष्णकांत मालवीय सैलाना

रतलाम- (Ratlam) सर हमारे गांव में सड़क नही है। जिससे हमें रोजाना घर से स्कूल आने जाने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। और तो और हमारे गांव वालो को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हमारे गांव में अगर सड़क बनती है तो हमें काफी सुविधा हो जाएगी। यह बात मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर कार्यालय परिसर के बाहर धरने पर बैठकर स्कूली विद्यार्थीयों ने जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव को कही‌।

धरने पर बैठे सुभाष, संदिप, गौरव, रविना, संतोष सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के साथ ग्रामीण राजु मईडा, जीवन ने बताया कि हम सैलाना जनपद पंचायत क्षैत्र के ग्राम पंचायत सांसर के पिपलीपाडा गांव के निवासी हैं। यहां पर पक्की सड़क बनी हुई नहीं है। जिससे स्कूली विद्यार्थीयों व ग्रामीणो को आने जाने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। इस रोड पर वाहन तो ठिक पैदल चलना भी काफी मुश्किल है‌। बारिश के दिनों में हर तरफ किचड़ ही किचड़ पसरा हुआ रहता है। जिसे किचड़ का दलदल बन जाता हैं। रोजाना इस किचड़ वाली कच्ची रोड से हमें गुजरना पड़ता है।

कई बार स्कूल जाते समय हम किचड़ में घीर जाते हैं। जिससे हमारी स्कूल की ड्रेस व हाथ पैर गंदे हो जाते हैं। यह गांव बीच में है। इस गांव में आने के लिए दो रास्ते हैं। जैसे की सैलाना-शिवगढ़ रोड सांसर पंचायत के समिप व अडवानीया- सकरावदा रोड भेरुघाटा गांव के समिप से इस गांव में लोग आते जाते हैं। दोनों ही तरफ काफी किचड़ पसरा हुआ है। यह रोड लगभग 3 किलोमीटर लम्बी है। स्कूली विद्यार्थीयों व ग्रामीण किचड़ लांगते हुए इस रोड से गुजरते हैं। जिससे आक्रोश में आकर स्कूली विद्यार्थीयों व ग्रामीणजनो ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान रतलाम कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। कलेक्टर कार्यालय में ऐसा देख कार्यालय पर मौजूद जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव ने बाहर आकर स्कूली विद्यार्थीयों व ग्रामीणो की समस्या सुनी। ओर जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण करने के लिए सैलाना जनपद पंचायत सीईओ गोवर्धनलाल मालवीय को निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव के आश्वासन के बाद विद्यार्थीयों ने धरना समाप्त किया। ओर अपने अपने घरों की ओर प्रस्थान कर गए।

सड़क का निरीक्षण के लिए जनपद सीईओ मालवीय को दिए निर्देश-

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टि से ग्रामीण व आवेदनों से जानकारी प्राप्त हुई है कि सैलाना जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत सांसर के पीपलीपाड़ा गांव में सड़क बनी हुई नहीं है। जिससे ग्रामीणो व स्कूली विद्यार्थियों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थीयों का कहना था की इस सड़क पर बहुत किचड़ पसरा हुआ है। ओर किचड़ से गुजरते हुए स्कूल जाना पडता हैं। बारिश के मौसम के दौरान इस मार्ग पर सबसे ज्यादा कीचड़ फैला हुआ रहता है। ऐसी हमको जानकारी प्राप्त हुई है। अभी हम इस मामले को दिखवा रहे हैं कि यह अगर गांव के अंदर की सड़क है। तो ग्राम पंचायत में जो 15 वित्ती की राशि मिलती है। उससे सड़क का निर्माण करवाएंगे।

अभी सैलाना जनपद सीईओ गोवर्धनलाल मालवीय को निर्देश दे दिया गया है। सीईओ मालवीय कल ही इस मार्ग पर निरिक्षण करने को जाएंगे। स्कूली विद्यार्थीयों और ग्रामीणो के साथ सीईओ सड़क का निरीक्षण करेगे। निरीक्षण के बाद जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह कार्रवाई की जाएगी। यदि अंतर ग्रामीण सम्पर्क वाली सड़क है तो फिर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंदर हम प्रस्ताव भेजेंगे। और वह शासन स्तर से स्वीकृत होती है। इसमें जिला स्तर स्वीकृति का कोई मामला नहीं है। और यदि ग्राम पंचायत स्तर से ग्रामीण सड़क है तो इसका निराकरण जल्द से जल्द करवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *