सैलाना पुलिस ने जुआ खेलते आठ जुआरीयों को किया गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना थाने के धामनोद चौकी क्षैत्र के सैलाना-रतलाम रोड़ स्थित शीतल तीर्थ परिसर के पीछे खेत में बने टीन शेड में सैलाना पुलिस ने शुक्रवार को दबिश देकर जुआ खेलते आठ जुआरियों को मौके से गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर सैलाना थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए कार्रवाई की। पुलिस ने जुआरियों के पास से नगद 9450 रूपए, ताश पत्ते व पांच मोटर साइकिल की जप्ती की है।
सैलाना थाना प्रभारी पिंकी अजनार ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में जुए की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश दी गई। पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जप्त राशि की गिनती की जा रही है। साथ ही क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और इस प्रकार के जुआ अड्डों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नगरवासियों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है।
पुलिस ने इन जुआरियों को पकड़ा-
पुलिस ने जुआ खेलते गट्टू लाल पिता रतनलाल पाटीदार निवासी गांधी चौक धामनोद, कालीनाथ पिता अमरनाथ निवासी नहीं आबादी पचेड़, छगनलाल पिता भागीरथ गोर, धामनोद, भेरूलाल पिता रघुनाथ चारण, शेरपुर, लालू पिता बद्रीलाल पाटीदार, धामनोद, महेश पिता वासुदेव राव पंचेड़, हाल मुकाम विरियाखेड़ी, रतलाम, भंवरलाल पिता वजेराम पाटीदार, डेलनपुर, शांतिलाल पिता रणछोड़ लाल, धाकड़ पलदुना इन सभी आरोपियों को पकड़कर इन सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। कार्रवाई में धामनोद चौकी प्रभारी आनंद बागवान, आरक्षक हेमंत जाट, संदीप भदोरिया, आरक्षक तूफान भूरिया, फकीरचंद सोलंकी एवं यशवंत राठौर की अहम भूमिका रही है।




