बाजेडा फांटा पर सड़क संकेतक पट्टे, लाईट सहित स्पीड ब्रेकर बनाए गए
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) प्रबंधक एम पी आर डी सी ने बताया कि गत दिवस कलेक्टर मिशा सिंह ने बाजेडा फांटा पहुंचकर यातायात एवं सड़क सुरक्षा एवं सुधार के लिए निरीक्षण किया था।
जिसके संबंध में कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर बाजेडा फांटा पर सड़क सुरक्षा सुदृढ़ीकरण, दुर्घटना की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश देकर त्वरित कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया गया था। कलेक्टर के निर्देशानुसार बाजेडा फांटा पर सड़क संकेतक पट्टे स्थापित किए गए, सड़क की जर्जर स्थिति वाले हिस्सों पर पैच मरम्मत कार्य किया गया। सड़क के दोनों ओर के अप्रोच रोड पर रंबल स्ट्रिप्स एवं चेतावनी संकेतक बोर्ड लगाए गए। हाइवे स्ट्रीट लाइट जो कार्यशील नहीं उन्हें दुरुस्त किया गया एवं जोखिम बिन्दुओं की पहचान कर सुधार कार्य किए गए।




