नोडल अधिकारी जल शक्ति अभियान, राठौड़ ने दो दिन भ्रमण कर देखी जल संरचनाए

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नोडल अधिकारी जल शक्ति अभियान, राठौड़ ने दो दिन भ्रमण कर देखी जल संरचनाए

अधिकारियों की बैठक लेकर जल संरक्षण के लिए दिए निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जल शक्ति अभियान 2025 के लिए जिले में जल स्रोतों के संरक्षण के लिए रतलाम जिले के लिए नियुक्त केन्द्रीय नोडल अधिकारी जल शक्ति अभियान संदीप रेवाजी राठौड ने दो दिवस जिले का भ्रमण कर जल संरचनाओं एवं पौधारोपण कार्य का निरीक्षण किया।

राठौड़ ने जनपद पंचायत जावरा के ग्राम पंचायत मांडवी के अमृत सरोवर तालाब एवं वृक्षारोपण कार्य, पिपलोदा में सीएनओ कार्य, जनपद पंचायत पिपलोदा की ग्राम पंचायत कुशलगढ़ का चेक डैम निर्माण कार्य, नगर परिषद सैलाना का तालाब जिर्णोद्धार कार्य, नगर परिषद पिपलोदा का बावड़ी जिर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में केन्द्रीय नोडल अधिकारी जल शक्ति अभियान राठौड द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली गई।

बैठक में राठौड़ ने निर्देश दिये कि जल संरक्षण के लिए जल संरचनाएं वैज्ञानिक आधार पर बनाये, छोटे- छोटे कंटूर ट्रेंच बनाये, माइक्रो इरिगेशन पर अधिक ध्यान दे, जल शक्ति केंद्र को जल्द से जल्द एक्टिव करे। जिले में अधिक से अधिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाये। सभी विभाग प्रमुखों को अपने विभाग की जल संरक्षण के लिए योजना बना कर शत प्रतिशत सेचुरेशन के लिए एक्शन प्लान बना कर शासन को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया। जिले में किये गये। बावड़ी संरक्षण एवं अन्य जल संरक्षण कार्यो की सराहना की।बैठक के अंत में सेन्ट्रल ग्राउण्ड वाटर बोर्ड द्वारा NAQUIM 2.0 जल संकटग्रस्त ग्राम पंचायतो के जलभृत मानचित्रण और प्रबंधन योजना, जावरा और पिपलोदा ब्लॉक, रतलाम जिला मध्यप्रदेश पुस्तक का विमोचन किया गया। बैठक में कलेक्टर मिशा सिंह, तकनीकी अधिकारी चितरंजन बीसवा, एडीशनल सीईओ जिला पंचायत निर्देशक शर्मा सहित संबंधित विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *