सीएमएचओ ने आलोट का सिविल हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सीएमएचओ ने आलोट का सिविल हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

रतलाम- (Ratlam) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे ने सिविल अस्पताल आलोट पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसूति कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र, दवाइयो के स्टोर रूम, आदि में सुधार संबंधी कार्यवाही के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रसूति कक्ष में पर्याप्त साफ स्वच्छता एवं निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यहां उपस्थित बीएमओ डॉ. देवेंद्र मौर्य ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों के 13 पद स्वीकृत है, किंतु वर्तमान में केवल 2 चिकित्सकों की ही पद स्थापना है। अस्पताल में प्रतिमाह लगभग 150 डिलीवरी होती है जिसके कारण अस्पताल में कार्यभार अधिक रहता है।

सीएमएचओ ने इस संबंध में राज्य स्तर पर पत्राचार कर चिकित्सकों की व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने प्रसव उपरांत देखभाल कक्ष में भर्ती माताओ से बातचीत की तथा उन्हें प्रसव पश्चात 1 घंटे के भीतर स्तनपान, 6 माह तक केवल स्तनपान और 6 माह के बाद पूरक पोषण आहार दिए जाने का परामर्श दिया। पोषण पुनर्वास केंद्र में भ्रमण के दौरान चार बच्चे भर्ती पाए गए, जबकि बेड क्षमता 10 होना बताई गई। सीएमएचओ ने निर्देशित किया कि आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से कुपोषित बच्चों की पहचान करके शत प्रतिशत बेड ऑक्यूपेंसी निर्धारित की जाए। आउटसोर्स के माध्यम से रखे गए सभी कर्मचारी अपने निर्धारित गणवेश में ही कार्य करें, कार्य नहीं करने वाले कर्मचारियों के नाम से जिला कार्यालय को अवगत कराया जाए, ताकि संबंधित एजेंसी को नए आउटसोर्स कर्मचारी रखने के लिए निर्देशित किया जा सके।

दवाइयां के स्टोर रूम के निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक दवाइयां की उपलब्धता ऑनलाइन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। भ्रमण के दौरान जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी आशीष चौरसिया, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र मोर्य, बी पी एम मुकेश राठौर, प्रशांत जोशी, डॉ अनिता कुमारी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *