सैलाना में विधिक साक्ष्य ता शिविर हुआ सम्पन्न

रतलाम- (Ratlam) हमारे अधिकारों की सुरक्षा के लिए सुप्रिम कोर्ट तक है और उसकी पहली सिढ़ी तहसील स्तर के न्यायालय है। विधिक सेवा प्राधीकरण ने अपने अधिकारों को जानने उनकी रक्षा करने के लिए बच्चों को भी शामील किया है। आप लोगो को जागरूक करने के लिए यह विधिक जागरूकता शिविर लगाया है।
यह विचार सैलाना के शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में आयोजित शिविर को सम्बोधित करते हुए न्यायाधीश मोहित शर्मा ने व्यक्त किये। आपने नागरिकों के मौलिक अधिकार महिला सशक्तिकरण, महिला उत्पीडन से संरक्षण अधिकार पर बच्चों को सारगर्भित जानकारी दी। शिविर को संबोधित करते हुए अधिवक्ता कांतिलाल राठौर ने बच्चों से आग्रह किया कि अपने साथ होने वाले किसी भी हरकत या अन्याय पर चुप न रहे। उसकी जानकारी अपने माता-पिता, गुरुजन को बताये ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं’ हो सके। तथा अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर देकर कुछ बनकर दिखाना है। इस अवसर पर बालिकाओं सहित विद्यालय परिवार निर्मल कसेरा, जितेंद्र मईड़ा, अखिलेश कोशड़िया आदि उपस्थित थे। शिविर का संचालन डाॅ दुर्गाराम ने किया व आभार प्रदर्शन प्राचार्य दिलीप पाटीदार ने माना।




