रतलाम शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में किया सायबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में किया सायबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन

7/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)-रतलाम के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में सायबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। 

पुलिस महानिदेशक के निर्देशन पर रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्ग दर्शन में रतलाम पुलिस ने समाज में सायबर अपराधों एवं हिंसा की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से सायबर सुरक्षा जन जागरुकता अभियान सेफ क्लिक चलाया जा रहा है।

अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए रतलाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, उप पुलिस अधीक्षक महिला शाखा अजय सारवान के मार्ग दर्शन में सभी एसडीओपी/सीएसपी एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 10 दिवसीय अभियान की कार्ययोजना तैयार की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी नागरिकों से रतलाम पुलिस के इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। चिकित्सा महाविद्यालय में सायबर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में डीजीपी कैलाश मकवाना एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के संदेश का वाचन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, थाना प्रभारी वी डी जोशी द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम में मेडिकल स्टाफ एवं स्टूडेंट्स को सायबर अपराधों एवं धोखाधड़ी के प्रति जागरूक किया।

एएसपी खाखा ने बताया कि किस प्रकार आजकल डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी हो रही है। इनसे बचने के लिए क्या करे? और क्या न करे ? नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया द्वारा बताया गया कि आजकल स्मार्ट फोन एवं सोशल मीडिया के दौर में फोन और सोशल मीडिया अकाउंट्स की सेफ्टी बहुत आवश्यक है। हम किस प्रकार छोटी छोटी सावधानियां रखकर किसी बड़े फ्रॉड से बच सकते है। थाना प्रभारी वी डी जोशी द्वारा बताया कि संदिग्ध लिंक, अज्ञात कॉल और फर्जी ईमेल से सतर्क रहें एवं अपने बैंकिंग विवरण और ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। सायबर सेल प्रभारी उ नि राजा तिवारी द्वारा आजकल चल रहे सायबर फ्रॉड के नए नए तरीकों एवं बचने के उपायों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम पश्चात महाविद्यालय डीन डॉ अनीता मुथा द्वारा पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं टीम का आभार प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में चिकित्सा महाविद्यालय डीन डॉ अनीता मुथा, हॉस्पिटल सुप्रिटेंडेंट डॉ प्रदीप कुमार मिश्रा, सहायक सुप्रिटेंडेंट डॉ विनय शर्मा, डॉ अंकित शर्मा, सायबर सेल प्रभारी उनि राजा तिवारी, प्र आर हिम्मत सिंह, मयंक व्यास, मेडिकल टीचर्स, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, मेडिकल स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।

किसी भी प्रकार की सायबर धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या रतलाम पुलिस सायबर हेल्पलाइन नंबर 7049127420 पर कॉल करे।

जिले के सभी थाना स्तरों पर एसडीओपी/ सीएसपी थाना प्रभारियों द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं एवं सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर बच्चों एवं आम नागरिकों को सायबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *