जावरा के रतलामी नाका में फेरिक सल्फेट बनाने वाली फैक्ट्री में गैस रिसाव से 2 श्रमिकों व 3 फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की बिगडी तबीयत

घटना स्थल पर विधायक, जिला कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अमला मौजूद
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम कृष्णकांत मालवीय
रतलाम- (Ratlam) शनिवार शाम को जिले के जावरा शहर के रतलामी नाका में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब फेरिक सल्फेट बनाने वाली एक फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव होना शुरू हो गया। बिना सहन वाली बदबूदार गैस रिसाव से आस-पास के लोग में दहशत का माहोल बन गया। गैस रिसाव से श्रमिकों व क्षेत्र में मौजूद लोगों को जी मचलाना, आंखों में जलन, उल्टी व सांस जैसी तकलीफ होने लगी। जिससे श्रमिक व बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकलकर जान बचाकर सुरक्षित जगह पहुंचे। सुचना मिलते ही मौके पर जावरा विधायक, रतलाम जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। व स्थिति को नियंत्रण में लिया। उधर गैस के प्रभाव में आने से दो श्रमिक और तीन फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। जिनको इलाज के लिए सरकारी व प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी का इलाज जारी है।
यह है, पुरा मामला-
जानकारी के अनुसार जावरा शहर के रतलामी नाका पर केमिकल लेबोरेटरिज नमाक फैक्ट्री में गैस का रिसाव हुआ है। फैक्ट्री में फेरिक सल्फेट रसायन बनाया जाता है। शाम को फैक्ट्री में अचानक एक सिलेंडर से क्लोरिन गैस का रिसाव शुरू हो गया। ओर कुछ ही देर में गैस आस-पास के क्षेत्रों में तेजी से फैल गया और आसा-पस की फैक्ट्रियों में श्रमिकों व वहां उपस्थित लोगों की तबीयत घबराने के साथ ही उल्टी होने लगी तथा सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इससे श्रमिक व लोग गैस के प्रभाव में आने से इधर-उधर भागने लगे। वहीं आस-पास की फैक्टियों में श्रमिकों की छुट्टी करके काम को बंद करवा दिया।
सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी-
सूचना मिलने पर जावरा शहर विधायक डा. राजेन्द्र पांडे, जिला कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार, जावरा एसडीएम सुनील जायसवाल, एसडीओपी संदीप मालवीय, सीएसपी युवराज सिंह चौहान, जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान, जावरा शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। व उपस्थित अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। बचाव के लिए सभी ने डबल मॉक्स भी लगाए। गैस हवा तेज होने से आस-पास के दो से ढाई किलोमीटर दूर तक फैल गई थी।
श्रमिकों व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को अस्पताल में करवाया गया भर्ती-
गैस की चपेट में आने से प्रभावित हुए दो श्रमिकों को जावरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फायर ब्रिगेड के तीनों कर्मचारियों को जावरा से मेडिकल कॉलेज रतलाम रेफर किया गया। जिनका इलाज चल रहा है।
घटना स्थल पर बचाव टीम भी पहुंचा-
क्लोरीन गैस के सिलेंडर से गैस रिसाव कारण का अभी पता नहीं लग पाया है। प्रशासन मामले की जांच कर रही है। मौके पर बचाव कार्य के लिए एमडीईआरएफ की टीम मौजूद हैं। वही रतलाम के इफ्का फैक्ट्री व उज्जैन जिले के नागदा में स्थित ग्रेसिम फैक्ट्री से भी जांच व बचाव के लिए विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है।




