रतलाम कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, 98 कार्यकर्ता हिरासत में, दूषित पानी के विरोध में किया प्रदर्शन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, 98 कार्यकर्ता हिरासत में, दूषित पानी के विरोध में किया प्रदर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा।

रतलाम- (Ratlam) इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और रतलाम शहर के कई इलाकों में गंदे पानी की सप्लाई के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए, जब कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास का घेराव करने के लिए रवाना हुए। पुलिस ने लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और झूमाझटकी भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही करीब 98 कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर वाहनों में बैठाकर शहर में घुमाया।

शहीद चौक से शुरू हुआ प्रदर्शन-

कांग्रेस का प्रदर्शन शहीद चौक से शुरू हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से घंटा बजाकर विरोध जताया।
कार्यकर्ताओं ने दूषित पानी की सप्लाई को लेकर रतलाम प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मंत्री चेतन्य काश्यप के स्टेशन रोड स्थित निवास के घेराव के लिए पैदल रवाना हुए। लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर रोका गया काफिला शहीद चौक से शहर सराय होते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर पहुंचे। यहां पहले से तैनात पुलिस बल ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। कुछ कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर न्यू रोड और स्टेशन रोड की ओर निकल गए।

स्टेशन रोड तक पहुंचे कांग्रेस नेता-

कांग्रेस नेता पारस सकलेचा, राकेश झालानी सहित कुछ अन्य नेता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए स्टेशन रोड तक पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। जिलेभर से बुलाया गया पुलिस बल प्रदर्शन की सूचना पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। जिले के सभी थानों से पुलिस बल बुलाकर शहर में चप्पे-चप्पे पर तैनाती की गई। मौके पर एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने नाकाबंदी कर स्थिति को नियंत्रण में रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *